राजगढ़: राजगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित, वरिष्ठ पदाधिकारी हुए शामिल
राजगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार की शाम 6:30 बजे के लगभग मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष एवं राजगढ़ जिला महिला कांग्रेस प्रभारी ज्योति बाथम द्वारा राजगढ़ जिला महिला कांग्रेस की बैठक की आयोजित की गई, जिसमें महिला कांग्रेस के संगठन पर चर्चा की गई। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की जिले की पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बैठक में शामिल हुई।