रहुई: रहुई बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से 20 फुटपाथी दुकानें हटाई गईं
Rahui, Nalanda | Apr 10, 2026 नगर पंचायत रहुई द्वारा शुक्रवार को रहुई बाजार क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व कार्यपालक पदाधिकारी नवीन कुमार ने किया। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क किनारे एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। अभियान के दौरान विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल