होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकली,श्रद्धालुओं ने पूजन व पुष्पवर्षा कर लिया धर्मलाभ
भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। ग्राम डोंगरवाड़ा स्थित श्री जगदीश मंदिर से प्रारंभ हुई रथयात्रा दोपहर करीब 12 बजे नर्मदापुरम पहुंची। इसके बाद रथयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ का पूजन-अर्चन किया और पुष्पवर्षा कर धर्मलाभ अर्जित किया।