बांसवाड़ा: ओजरिया सब्जी मंडी में अव्यवस्थित वाहनों से पार्किंग का कहर, दो घंटे तक लगा रहा भारी जाम, राहगीर रहे बेहाल
ओजरिया सब्जी मंडी में आज शनिवार सुबह 10 बजे अव्यवस्थित वाहन पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। मंडी परिसर और मुख्य मार्ग पर वाहनों के बेतरतीब ढंग से खड़े होने के कारण करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा।जाम के मुख्य कारण और स्थिति खरीदारी करने आए लोगों और व्यापारियों द्वारा सड़क पर ही वाहन खड़े कर देने से लगा बारी जाम।