झांसी: नाथ की कोठी पर रहने वाले पीड़ित ने दबंग से परेशान होकर एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई
Jhansi, Jhansi | Dec 9, 2024 दबंग से परेशान होकर नाथ की कोठी पर रहने वाले पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई आपको बतादे झांसी के सिपरी बाजार थाना क्षेत्र की नाथ की कोठी की रहने वाली ज्योति सोनी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया है कि मैं अपने माता-पिता और बच्चों के साथ अपने पिता की संपत्ति पर 10 साल से रह रही हूं।