झांसी: झांसी में जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डॉ. श्रेष्ठ श्रीवास्तव, मेडिकल कॉलेज में 88 जूनियर डॉक्टरों ने डाले वोट
Jhansi, Jhansi | Dec 8, 2024 झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में रविवार को जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जूडा) के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए। त्रिकोणीय मुकाबले में 48 वोट लेकर डॉक्टर श्रेष्ठ श्रीवास्तव चुनाव जीत गए। जबकि 33 वोट लेकर डॉ. साजिव खान दूसरे नंबर पर रहे, जबकि डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह को महज 7 वोट मिले। वही डॉ. शिवम को उपाध्यक्ष चुना गया है।।