झांसी: झांसी में रात में रफ्तार का कहर, बेकाबू कार ने सिपाही को मारी टक्कर, बेरिकेड तोड़कर डिवाइडर पर चढ़ी कार
Jhansi, Jhansi | Dec 9, 2024 झांसी में रविवार देर रात एक बेकाबू कार ने एसएसपी कार्यालय के सामने अपनी रफ्तार का नमूना पेश किया है, जिसमें एक सिपाही को भी हल्की चोटे आई है। दरअसल रविवार रात समय करीब 11:00 बजे एक बेकाबू कार इलाइट चौराहे से कचहरी चौराहे की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मारते हुए बैरिकेड तोड़ दी। फिर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने कार डिवाइडर तोड़ते हुए ऊपर चढ़ गई।