मुरैना नगर: ट्रेन में मुरैना के युवक को धक्का देकर मोबाइल लूटकर फ़रार हुआ फर्जी पुलिस जवान, उपचार कराने जिला अस्पताल पहुंचा युवक
मुरैना सिविल लाईन थाना क्षेत्र के सवितापुरा गाँव में रहने वाला युवक बीती रात ट्रेन में सवार होकर मुरैना से इटारसी जा रहा था।तभी ट्रेन में एक फर्जी पुलिस जवान ने युवक से उसका टिकट आधार कार्ड और मोबाईल लिया और झाँसी स्टेशन पर ट्रेन जब धीमी गति से थी तभी युवक को धक्का दिया और मोबाइल लेकर फरार हो गया।युवक वापस मुरैना आया और आज अपना इलाज जिला अस्पताल में कराया।