मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में दबंगों द्वारा पीड़ित के घर के सामने के रास्ते को बंद किए जाने पर एसपी से की गई शिकायत
थाना क्षेत्र के ग्राम जमौरा निवासी विश्वनाथ सिंह ने बुधवार को एसपी से शिकायत की। जिसमे उसने बताया की उसके घर के सामने की रास्ते को दबंगों द्वारा बंद कर दिया गया है। जिससे पीड़ित को आने जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दबंगो से कुछ कहने पर वह लड़ने पर आमादा हो जाते। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर कार्यवाई की मांग की है।