मैनपुरी: किशोरपुर में दबंगों ने पीड़ित के भाई के साथ की मारपीट, एसपी से की शिकायत
एसपी कार्यालय पहुंचे एलाऊ थाना क्षेत्र निवासी नरेंद्र पुत्र विजय सिंह ने SP को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि, गांव के दबंगों ने उसके भाई के साथ मारपीट कर दी। जिसको लेकर नरेंद्र ने थाना एलाऊ में शिकायत की, लेकिन पुलिस की तरफ से दबंगों पर कार्रवाई नहीं की गई है। दबंगों पर कार्रवाई किए जाने को लेकर भाई ने एसपी से शिकायत की है।