मैनपुरी: भोगांव के ग्राम नगला पती में अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
थाना क्षेत्र के नगला पति निवासी रिंकी पत्नी अनार सिंह ने बीती रात लगभग 10 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका का पति अहमदाबाद में मजदूरी करता है। मृतिका अपने पीछे तीन पुत्री व एक पुत्र को रोता छोड़ गई है। घटना की सूचना मृतिका के पति को दी गई है। वहीं पुलिस ने शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया है।