मेरठ: मेरठ के सर छोटूराम कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, दो छात्र हुए घायल
Meerut, Meerut | Apr 15, 2026 मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित सर छोटू राम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज के एपीजे अब्दुल कलाम हॉस्टल में बुधवार शाम मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बीटेक छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।