बालुगद्दा की स्थानीय महिलाओं ने जलावन और नदी बंद किए जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि कोयला लदा ट्रक से बच्ची मुस्कान कुमारी की मौत के बाद बीसीसीएल ने नदी किनारे कोयला डंप स्थल और नदी का रास्ता बंद कर दिया है, जिससे करीब 300 परिवार प्रभावित हैं। महिलाएं टोकरी से कोयला चुनकर अपना जीवनयापन चलाती हैं, लेकिन अब उन्हें भी परेशानी हो रही है