पोहरी क्षेत्र में रसोई गैस की कालाबाजारी संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही। इसी क्रम में तहसीलदार पोहरी लज्जाराम राजोरिया ने भटनावर स्थित इंडेन गैस एजेंसी का शनिवार दोपहर 3:30 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एजेंसी पर उपलब्ध गैस सिलेंडरों के स्टॉक की जांच की गई, जिसमें पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध पाए गए।