मंदसौर: डॉ गिरफ्तार,14 लाख ठगी मामले में पुलिस ने 9.80 लाख रुपए बरामद,मामला सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा का
मंदसौर के सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा स्थित निजी चेलावत हॉस्पिटल में कार्यरत रहे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक स्वाइन को पुलिस ने एक वर्ष बाद गिरफ्तार किया, आरोपी पर महिला चिकित्सक, मेडिकल व्यापारी व एमआर सहित कई लोगों से 14 लाख रुपए लेकर फरार होने का आरोप है,पुलिस ने 9.80 लाख रुपए बरामद कर जांच जारी रखी है,