बीकानेर: नोखा रोड जैन स्कूल के पीछे खान में लगी आग, धुएं का गुबार आसमान में छाया
बीकानेर के गंगाशहर इलाके में आग लगने की घटना सामने आई है। जैन स्कूल के पीछे स्थित एक खान में अचानक आग भड़क उठी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद आसमान में धुएं का गुबार छा गया, जिसे दूर-दूर तक देखा गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खान में डाले गए कचरे में आग