जलेसर: मध्यप्रदेश रीवा में जैनसाध्वियों की सड़क दुर्घटना में मौत पर भड़का आक्रोश, जैन समाज ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
Jalesar, Etah | May 25, 2026 रीवा,मध्य प्रदेश में जैन धर्म की साध्वियों की 20 मई को सड़क दुर्घटना में हुई मौत के विरोध में अवागढ़ के जैन समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। जैन समुदाय के लोगों ने थाना अवागढ़ पहुंचकर थाना अध्यक्ष को सोमवार सुबह जिलाधिकारी एटा के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही उप्र सरकार, मुख्यमंत्री तथा भारत सरकार के नाम भी ज्ञापन भेजकर साधु-संतों की सुरक्षा की मांग की है।