भोरे: लाला छापर बाजार में ज्वेलरी दुकान लूटकांड, पांच-छह अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज
भोरे थाने के लाला छापर बाजार स्थित दीपक ज्वेलरी एवं बर्तन भंडार में शुक्रवार को हुई लूट और फायरिंग मामले में पांच-छह अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी पीड़ित दुकानदार सह विजयीपुर थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी दीपक वर्मा ने दर्ज कराई है।कहा है कि घटना के दिन वह अपनी दुकान पर थे।