झांसी: झांसी में 1000 एकड़ में बसेगा नया शहर, JDA ने शुरू की जमीन आवंटन प्रक्रिया, पहले चरण में 2000 प्लॉट दिए जाएंगे
Jhansi, Jhansi | May 2, 2025 झांसी विकास प्राधिकरण (JDA) जल्द ही नया शहर बसाने जा रहा है। यह 1000 एकड़ जमीन पर बसाया जाएगा। इसके लिए इसी माह से जमीन आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रथम चरण में 100 एकड़ जमीन का विकास होगा और विभिन्न साइज के 2 हजार से अधिक प्लाट ई-लॉटरी के माध्यम से दिए जाएंगे। खासियत की बात करें तो यहां स्कूल, अस्पताल, बाजार समेत तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।