गुरारू: दुर्गा पूजा में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ग्रामीण एसपी ने कोंची में रावण दहन स्थल का किया निरीक्षण
Guraru, Gaya | Oct 20, 2026 ग्रामीण एसपी दिव्यांजली जायसवाल ने सोमवार शाम गुरारू के कोंची गांव में रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, आग से बचाव व पुलिस तैनाती को लेकर निर्देश दिए। कहा कि प्रवेश-निकास द्वार अलग-अलग रखें, फायर एक्सटिंग्विशर की व्यवस्था रखें। पॉकेटमारी व मोबाइल चोरी रोकने को पुलिस सतर्क रहेगी। मौके पर डीएसपी सुशांत कुमार चंचल व माला कुमारी आदि थे।