हनुमानगढ़: जिले में साइबर अपराध पर नकेल कसने के लिए साइबर टास्क फोर्स का गठन, पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में हुई बैठक
साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए जिला स्तर पर गठित साइबर टास्क फोर्स की बैठक शनिवार को पुलिस अधीक्षक हरि शंकर की अध्यक्षता में एसपी कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। इसमें डिजिटल अरेस्ट के प्रति आमजन में जागरूकता लाने, फर्जी अकाउंट का डाटा बैंकों की ओर से जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई।