उमरिया जिले के मजमानी खुर्द गांव में लापता युवक दीपक यादव का शव मिलने के बाद मामला गंभीर हो गया है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर संदेहियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, दीपक 8 सितंबर की रात अपनी महिला मित्र से मिलने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया और उसका कोई पता नहीं चल सका।
लगभग चार दिन बाद युवक का शव महिला मित्र के घर से करीब 50 मीटर दूर जंगल क्षेत्र में मिला। शव के ऊपर चप्पल और तार मिलने की बात सामने आने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
घटना के बाद परिजन और ग्रामवासी उमरिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कर संदेहियों के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की। बताया गया है कि ज्ञापन में परिजनों ने कुछ संदेहियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं।
फिलहाल, परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही घटना की व�
Khurai, Sagar | Sep 16, 2026