मंझनपुर: 24 घंटे में मानसिक रूप से अस्वस्थ गुमशुदा बालक मिला, मोहब्बतपुर पइंसा पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे खिले
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश एवं बरामदगी अभियान के तहत थाना मोहब्बतपुर पइंसा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मानसिक रूप से अस्वस्थ एक नाबालिग बालक को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। 12 जून 2026 को चेतराम पुत्र छेद्दू सरोज ने पुलिस को सूचना दिया था।