शामली: शामली में बारिश के कारण बाजारों और सड़कों पर हुआ भीषण जलभराव, नगर पालिका की सफाई व्यवस्था ठप्प
Shamli, Shamli | Jul 7, 2026 मंगलवार की सुबह से शुरू हुई बारिश के चलते शामली जिला मुख्यालय पर मुख्य बाजारों और सड़कों पर भीषण जलभराव के हालात बनते नजर आए। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने बारिश से पूर्व प्रत्येक वर्ष पानी निकासी सुनिश्चित करने के लिए नाले—नालियों की सफाई पर नगर पालिका द्वारा किए जाने वाले भारी भरकम खर्च पर भी सवाल खड़े किए हैं, क्योंकि इसके बावजूद भी समस्या बढी है।