इटकी: कांके में 20 जोड़ों का सरना रीति-रिवाज से हुआ सामूहिक विवाह
Itki, Ranchi | May 13, 2024 सरना मैदान में सरना प्रार्थना सभा और सरना समिति कांके क्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरना समाज के रांची, रामगढ़, लोहरदगा और गुमला जिले के 20 जोड़ों का सामूहिक विवाह गांव के पाहन महादेव मुंडा, बैजनाथ उरांव, कुना टोप्पो, बुतरु पाहन, बरतू पाहन, झरी पाहन और छेदी मुंडा ने संपन्न कराया।