इटकी: गुरुनानक स्कूल में रांची जिला शतरंज प्रतियोगिता शुरू, 184 प्रतिभागी हो रहे शामिल
Itki, Ranchi | May 12, 2024 रांची जिला शतरंज संघ (आरडीसीए) के तत्वावधान में तीन दिवसीय रांची जिला शतरंज प्रतियोगिता गुरुनानक स्कूल के सभागार में शुरू हुई।आठ चक्रों में खेली जानेवाली प्रतियोगिता में कुल 184 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि आइएएस अबू इमरान, सरला बिरला स्कूल की प्राचार्या परमजीत कौर, सदर अस्पताल के डॉ जयंत घोष ने किया।