कल्याणपुर: गोपालपुर में सड़क हादसा: साइकिल सवार सहित 3 स्कॉर्पियो सवार घायल
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को करीब 2 बजे समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के गोपालपुर पाल टोला के समीप समस्तीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो साइकिल सवार के सामने आ जाने पर अनियंत्रित होकर साइकिल में टक्कर मारते हुए एक वृक्ष से टकरा गई।