दमोह: दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर हथनी के पास ऑटो और कार की भिड़ंत में एक की मौत, एसपी ने लिया जायजा
Damoh, Damoh | Apr 14, 2026 दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर हथनी के पास सोमवार रात ऑटो और कार की भिड़ंत में नोहटा निवासी पप्पू अहिरवार की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हुए। टक्कर से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी अभिषेक पटेल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा गया। देर रात एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।