मिर्ज़ापुर: मुड़वान गांव की दलित बस्ती में महिला की संदिग्ध हाल में हुई मौत, पति और मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप
जिगना थाना क्षेत्र के मुड़वान गांव की दलित बस्ती में महिला की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतका सन्नो देवी के पति इंदराज उर्फ इंद्रेश ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक उसकी पत्नी का गला दबाकर हत्या किया है। वहीं प्रयागराज के रहने वाले मायके पक्ष ने भी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी।