इस मांग की नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष अजय पंकज ने सोमवार शाम 7 बजे खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि समीर उरांव द्वारा उठाया गया यह कदम क्षेत्र की जनता के हित में है और इससे लोहरदगा सहित आसपास के जिलों के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। जिला अध्यक्ष ने इसे क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।