सागर: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: सागर स्टेशन से कामाख्या देवी के लिए श्रद्धालु रवाना, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने की पुष्प वर्षा
Sagar, Sagar | Jan 31, 2026 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर रेलवे स्टेशन से शनिवार शाम 6 बजे 279 श्रद्धालुओं को कामाख्या देवी दर्शन के लिए विशेष ट्रेन से रवाना किया गया। खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पुष्प वर्षा कर यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।मंत्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुजुर्गों को श्रवण कुमार की तरह तीर्थ यात्रा करा रहे हैं।