लोहरदगा: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में लोहरदगा की मेडिकल दुकानें बंद, मरीजों के लिए हेल्पलाइन जारी
ऑनलाइन फार्मेसी और अवैध ई-फार्मेसी गतिविधियों के विरोध में बुधवार सुबह 8:00 बजे से ही लोहरदगा जिले की सभी दवा दुकानें बंद रहीं। देशभर में दवा विक्रेताओं के शीर्ष संगठन द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी बंद का असर जिले में भी देखने को मिला। जिले के दवा व्यवसायियों ने इस बंद का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।