शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से वांछित 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jun 22, 2026 सोमवार की शाम साढ़े 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जनपद पुलिस द्वारा वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया रहा है। अभियान के तहत शामली कोतवाली पुलिस ने कोर्ट से वांछित चल रहे तीन एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों के रूप में खेडीकरमू निवासी बिजेंद्र व अतुल और पंसारियान शामली निवासी सचिन को गिरफ्तार किया है।