बिंदकी: बिंदकी कस्बे के स्काउट एवं गाइड की एडवेंचर प्रतियोगिता का समापन, असम, एमपी और यूपी के विजेताओं को किया गया सम्मानित
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को दिन में करीब 11:30 बजे असम, मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश के स्काउट एवं गाइड के छात्र तथा छात्राओं के एडवेंचर प्रतियोगिता का समापन हो गया। एडवेंचर प्रतियोगिता में विजेता छात्र तथा छात्राओं को मेडल पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित कर हौसला बढ़ाया गया।