पामगढ़: जेवरा गांव के पास दो बाइकों में हुई टक्कर, हादसे में एक बाइक सवार की मौत, दूसरे बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
जांजगीर चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के जेवरा गांव के पास दो बाइक में टक्कर हो गई है. हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति मोटे लाल भार्गव की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है. पुलिस ने टक्कर मारने वाले आरोपी दूसरे बाइक चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) और 281 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.