महोबा: महोबा में पुलिस की तत्परता से बिछड़ा डेढ़ वर्षीय बालक सुरक्षित परिजनों से मिलाया गया, परिजनों ने पुलिस की सराहना की
Mahoba, Mahoba | Mar 31, 2026 कोतवाली नगर महोबा क्षेत्रान्तर्गत खनगा बाजार, महोबा में एक लगभग डेढ़ वर्ष का बालक अपने परिजनों से बिछड़ गया था। सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए बालक को सुरक्षित भटेवरा निवासी उसकी मां विनीता अहिरवार से मिलवा दिया। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों द्वारा महोबा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।