सिरोही: राजस्थान विकास, सुशासन की नई ऊंचाइयों पर - राजपुरोहित, राज्य सरकार की 20 महीने की उपलब्धियां बताई
Sirohi, Sirohi | Oct 15, 2025 जिला भाजपा ने बुधवार को सर्किट हाउस में एक प्रेस-वार्ता आयोजित की। इस दौरान पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान विकास, पारदर्शिता और सुशासन की नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। राजपुरोहित ने बताया कि भजनलाल सरकार ने अंत्योदय के विजन को साकार करते हुए जरूरतमंदों को लाभ देने की बात कही।