बड़ौत: मौजीजाबाद के जंगल में कंटीले तारों में फंसकर हिरण की हुई मौत, वन विभाग ने शव किया कब्जे में
Baraut, Bagpat | May 8, 2026 मौजिजाबाद नांगल गांव के जंगल में कंटीले तारों में फंसकर एक हिरण की मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत हिरण को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए संतनगर पौधशाला भेजा गया है। ग्रामीणों के अनुसार जंगल में आवारा कुत्तों ने एक हिरण को घेर लिया था। कुत्तों से जान बचाने के लिए भागते समय हिरण खेतों के पास लगे कंटीले तारों में