ऊंचाहार: सेमरी रनापुर स्थित बाईपास पर दो पक्षों के बीच मारपीट में दो लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के सेमरी रनापुर गाँव स्थित बाईपास पर रविवार की देर शाम, दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद भीषण मारपीट हो गई, घटना में एक पक्ष से बहादुरपुर मजरे मतरौली निवासी बृजेन्द्र व सेमरी रनापुर गाँव निवासी अमृतलाल घायल हो गये, एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।जहां उनका इलाज किया जा रहा है।पुलिस ने कार्यवाई शुरू कर दी है।