सवाईपुर क्षेत्र में दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का पर्व महिलाओं ने बड़े हर्षोल्लास से मनाया। सवाईपुर, सोपुरा, सालरिया, ढेलाणा, बड़ला, बनकाखेड़ा, गोठड़ा सहित कई गांवों में महिलाओं ने गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर दीप जलाए और मंगल गीत गाते हुए पूजा-अर्चना की। मेमू कंवर, ममता कंवर, ललिता वैष्णव और नेहा सुराणा नेजानकारी दी है।