समस्तीपुर: बाजोपुर से पुलिस ने जमीनी विवाद में बेल टूटने के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार
मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बाजोपुर गांव के रहने वाले एक युवक को जमीनी विवाद में जिला न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। कागजी कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।