बनमनखी: बनमनखी में 2.5 करोड़ की सीसीटीवी परियोजना अधूरी, ऑपरेटर न होने से नहीं मिल रहा पूरा लाभ
नगर परिषद क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा सफाई व्यवस्था की निगरानी के उद्देश्य से लगभग 2.5 करोड़ रुपये की लागत से 50 प्रमुख चौक-चौराहों पर हाई रेजोल्यूशन नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हालांकि कैमरे स्थापित होने और कंट्रोल रूम तैयार होने के बावजूद निगरानी के लिए नियमित ऑपरेटर की व्यवस्था नहीं होने से परियोजना का अपेक्षित ल