बनमनखी: बनमनखी में अंबेडकर जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान की तैयारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पहल
बनमनखी। मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को नगर परिषद क्षेत्र स्थित अंबेडकर चौक पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा की साफ-सफाई के साथ पूरे परिसर का सुंदरीकरण किया।