नबीनगर: मद्यनिषेध अभियान में नवीनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दास मोहल्ला से एक अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
बिहार मद्यनिषेध अभियान के तहत नवीनगर थाना पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र के दास मोहल्ला में छापेमारी कर औरंगाबाद पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस को इलाके में मद्यनिषेध अधिनियम का उल्लंघन किए जाने की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करत