काराकाट: काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह के समर्थन में उमड़ा जन, अंतिम दिन किया रोड शो, भावुक होकर रो पड़ी
काराकाट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहीं भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के समर्थन में रविवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रविवार 3 बजे जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भोजपुरी गायिका अनुपम यादव और सिंगर धनंजय शर्मा के साथ उन्होंने रोड शो किया, जिसमें हजारों की संख्या में समर्थक और प्रशंसक शामिल हुए।