सिसई: राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिसई में जिले का पहला पोषण युक्त तिथि भोजन का किया गया आयोजन
Sisai, Gumla | Jul 27, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित विद्यालय सिसई में 320 बच्चो के बीच पोषण युक्त तिथि भोजन परोसा गया।स्कूल में आयोजित इस तिथि भोजन में कक्षा 1 से 5 के 127 विद्यार्थी एव कक्षा 6 से 8 के 193 विद्यार्थी कुल 320 विद्यार्थियों ने लुत्फ उठाया।विद्यार्थियों के बीच खीर, पूड़ी एव कद्दू आलू चना दाल की सब्जी परोसी गई। इसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी नूर खान दी।