सिसई: सैंदा में नए ट्रांसफार्मर का विधायक प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन,झारखंड मुख्यमंत्री मैया योजना की दी जानकारी
Sisai, Gumla | Jul 27, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के सैंदा गांव में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव के द्वारा नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया।ट्रांसफार्मर काफी दिनों से खराब था जिसके कारण बिजली बाधित थी।विधायक जीगा मुंडा के प्रयास से ट्रांसफार्मर लगा और विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव ने फीता काटकर उसका उद्घाटन किया।साथ ही साथ ग्रामीणों के साथ जन संवाद किया ।