बेगूसराय: लाखो थाना पुलिस ने चोरी के पम्पसेट के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
लाखो थाना की पुलिस ने चोरी के पंप सेट के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि पिछले दिनों लाखों थाना में पंपसेट चोरी का मामला दर्ज किया गया था, इस दौरान प्राथमिक अभियुक्त मोहम्मद एहतेशाम को पुलिस ने पंपसेट के साथ गिरफ्तार किया है.