दमोह: तिन्दौनी में पानी से भरे टब में डूबने से 2 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम का माहौल, डॉ ने किया मृत घोषित
Damoh, Damoh | Jul 7, 2026 दमोह तिन्दौनी पानी से भरे टब में डूबने से दो वर्षीय रूही नट की मौत हो गई। खेलते समय वह बाथरूम में रखे टब तक पहुंच गई और हादसे का शिकार हो गई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रूही तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता दयाराम नट बाहर मजदूरी करते हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।