हेरहंज: कृषक मित्रों की बैठक में रवि रोशन यादव हेरहंज प्रखंड कृषक मित्र संघ के अध्यक्ष बने
हेरहंज स्थित सरना भवन परिसर में सोमवार दोपहर 2 बजे हेरहंज प्रखंड के कृषक मित्रों की बैठक जिला अध्यक्ष जगदीश राम की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कृषक मित्रों से जुड़ी कई समस्याओं पर चर्चा की गई। वही बैठक में सर्वसम्मति से हेरहंज प्रखंड कृषक मित्र संघ का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष रवि रोशन यादव,सचिव रवि सिंह कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह को चुना गया।